बुमराह पर 15 साल के सूर्यवंशी का हमला -पहली गेंद पर छक्का, राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया

खबर शेयर करें 👉

गुवाहाटी, आठ अप्रैल। 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah के खिलाफ पहले ही ओवर में जिस बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की, उससे Yashasvi Jaiswal भी हैरान रह गए। जायसवाल ने कहा कि सूर्यवंशी की आक्रामक शुरुआत से उन पर से दबाव काफी हद तक कम हो गया।


Rajasthan Royals ने बारिश से प्रभावित मुकाबले में Mumbai Indians को 27 रन से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस मैच में जायसवाल और सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत ने जीत की मजबूत नींव रखी।


मैच से पहले सबसे ज्यादा चर्चा बुमराह और युवा सनसनी सूर्यवंशी के आमने-सामने होने को लेकर थी। सूर्यवंशी ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बुमराह की 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -चमोली में मैक्स टैक्सी पलटी -तीन छात्राएं गंभीर घायल


जायसवाल ने मैच के बाद कहा,
“उसने पहली गेंद पर ही छक्का जड़ दिया। मैंने उससे कहा कि वह अपने शॉट्स खेलता रहे।”
जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे राजस्थान ने बारिश से घटकर 11 ओवर के हुए मैच में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी और उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी। वहीं राजस्थान रॉयल्स तीन मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।


बिहार के बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी को 2025 आईपीएल मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सत्र में Gujarat Titans के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में और आईपीएल इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


आईपीएल 2026 शुरू होने से एक दिन पहले 15 साल के हुए सूर्यवंशी ने अपने पहले ही ओवर में बुमराह पर दो छक्के लगाए और आउट होने से पहले 14 गेंदों में 39 रन बना दिए। उनकी इस आक्रामक पारी से दूसरे छोर पर खेल रहे जायसवाल के लिए रन बनाना आसान हो गया।


जायसवाल ने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट जैसे गेंदबाजों पर भी जमकर प्रहार किया, जिनके ओवरों में 22-22 रन बने।


उन्होंने कहा,
“बुमराह भाई दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों में से एक हैं। अगर कोई उनके खिलाफ रन बना रहा है तो यह शानदार बात है। इससे हमारा विश्वास बढ़ता है कि हम बाकी गेंदबाजों का भी अच्छी तरह सामना कर सकते हैं।”
जायसवाल और सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 80 रन की धमाकेदार साझेदारी की। जायसवाल ने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


उन्होंने कहा,
“वैभव के साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। हम दोनों अपने-अपने तरीके से खेलते हैं और एक-दूसरे को सकारात्मक संदेश देते रहते हैं। मेरा प्रयास टीम को अच्छी शुरुआत देने का था।”


टूर्नामेंट में अब तक 170 रन बना चुके जायसवाल ने कहा कि वह अपनी बल्लेबाजी में लगातार नए शॉट्स और बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119