रुद्रपुर में 16 वर्षीय किशोरी लापत -पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। फुलसुंगा निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली ट्रांजिट कैम्प में तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्री एक जनवरी की सुबह करीब दस बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


परिजनों के अनुसार काफी समय बीत जाने के बावजूद जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो उन्होंने रिश्तेदारी और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का कहना है कि किशोरी इससे पहले भी एक बार लापता हो चुकी है, जिससे परिवार की चिंता और अधिक बढ़ गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


इस मामले में थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस संभावित स्थानों और संपर्क सूत्रों के आधार पर छानबीन कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119