उत्तरायणी मेले में अराजकता बर्दाश्त नहीं -असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई : एसपी

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। उत्तरायणी मेले के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में बिना वर्दी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जबकि महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेला क्षेत्र पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों और पुलिस की ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में रहेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा


सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि उत्तरायणी मेला ऐतिहासिक, पौराणिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक, राजनीतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बाहर से करीब 350 पुलिस बल तैनात किया गया है। एक कंपनी पीएससी के साथ-साथ दो यूनिट एसडीआरएफ को भी इमरजेंसी स्थितियों के लिए लगाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...दर्दनाक हादसा: राशन लेने निकला मोहन दोस्त के साथ ट्रक में बैठा, लौटते वक्त दोनों की मौत


उन्होंने बताया कि कुमाऊं मंडल के सभी जिलों से अतिरिक्त फोर्स बागेश्वर पहुंच चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मेला क्षेत्र में 66 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सरयू नदी पर बने अस्थायी पुलों पर भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।


इसके अलावा नगर क्षेत्र और कपकोट में सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यापारी का सत्यापन अनिवार्य होगा। बाहरी क्षेत्रों के लिए मोबाइल पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार गश्त करेंगी। मंडलसेरा और ताकुला रोड पर अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। बिना नंबर प्लेट के वाहनों को सीज किया जाएगा। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक अजय साह भी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119