उत्तराखंड…मोतीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग –घर से ड्राइंग का सामान लेने निकला था, SDRF ने बरामद किया शव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 16 वर्षीय छात्र ने गौला नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। रविवार शाम वह घर से ड्राइंग का सामान लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन सीधे गौला पुल पहुंच गया। सोमवार सुबह एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने सघन सर्च अभियान चलाकर नदी से उसका शव बरामद किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

मृतक की पहचान प्रियांशु बिष्ट (16) पुत्र गोविंद सिंह बिष्ट, निवासी हाथीखाल, मोतीनगर, बरेली रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार प्रियांशु रविवार शाम करीब पांच बजे यह कहकर घर से निकला था कि वह ड्राइंग का सामान लेने जा रहा है। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था और उन्हें उसके इस कदम का कोई अंदेशा नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिंदू नाम बताकर नाबालिग से दोस्ती का आरोप -ई-रिक्शा चालक पर छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का मुकदमा

जानकारी के मुताबिक प्रियांशु घर से निकलने के बाद बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित गौला पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह कुछ देर तक पुल पर अकेला टहलता रहा। जब वह रेलिंग के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और करीब 60 फीट ऊंचाई से गौला नदी में छलांग लगा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्नैपचैट के विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, खाते से 85 हजार रुपये उड़ाए

घटना के समय नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने उसे नदी में गिरते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने भी नदी में उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने गौला नदी के गहरे पानी से प्रियांशु का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें किशोर पुल पर टहलता दिखाई देता है और कुछ देर बाद नदी में छलांग लगा देता है। पुलिस वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119