उत्तराखंड…हल्द्वानी में दहेज के दानव का कहर, -6 मुकदमों से मचा हड़कंप, विवाहिताओं ने लगाए मारपीट, प्रताड़ना और अप्राकृतिक संबंध के दबाव जैसे गंभीर आरोप
हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में दहेज उत्पीड़न के मामलों में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बनती जा रही है। बीते दिनों हल्द्वानी कोतवाली और मुखानी थाने में दहेज प्रताड़ना से जुड़े छह अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में विवाहिताओं और उनके परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर अतिरिक्त दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी, स्त्रीधन हड़पने, घर से निकालने तथा एक मामले में अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक महिला ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद पति संजय पांडे, सास, ससुर और देवर 10 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और पूरी तनख्वाह ससुराल वालों को देने का दबाव बनाया गया।
दूसरे मामले में मुखानी निवासी एक विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति अश्लील वीडियो दिखाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
एक अन्य मामले में विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया कि शादी के दूसरे दिन से ही पति और ससुराल पक्ष चार लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर में प्रवेश तक नहीं करने दिया गया और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
कोतवाली में दर्ज एक अन्य मुकदमे में विवाहिता ने आरोप लगाया कि शादी के तीसरे दिन से पति, सास, दो जेठ और दो जेठानियां पांच लाख रुपये, फ्रिज, एसी और कूलर की मांग करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और बाद में घर से निकाल दिया गया।
मुखानी क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पिता ने विवाह में करीब 50 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन इसके बावजूद पति मनीष मौर्या और उसके माता-पिता लगातार कम दहेज लाने का ताना देते रहे। महिला का आरोप है कि पति अपनी बेरोजगारी का गुस्सा उस पर निकालता था।
एक अन्य मामले में महिला ने बताया कि 27 नवंबर 2025 को देवीधुरा में प्रदीप बिष्ट से विवाह के बाद तीसरे दिन से ही पति, सास नंदी देवी, जेठ सुरेश और ललित बिष्ट तथा जेठानियां हेमा और रेनू कम दहेज लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि 21 अप्रैल को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
पुलिस ने सभी पीड़िताओं की तहरीर के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…रामनगर के रिसॉर्ट में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 युवतियां रेस्क्यू, 52 लोग हिरासत में