दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दन्या पुलिस ने 96 क्वार्टर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8,500 रुपये बताई जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम दन्या–पनार मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान ग्राम आटी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से एक कट्टे में रखी 96 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की


गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रकाश राम पुत्र जमन राम, निवासी ग्राम बागपाली, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने डीजी सूचना से की मुलाकात


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कमित जोशी, कांस्टेबल श्रीनाथ और कांस्टेबल दीवान सिंह शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119