दमुवाढूंगा से 17 वर्षीय किशोरी लापता -पुलिस ने शुरू की तलाश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के दमुवाढूंगा इलाके से एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी 25 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मामले में काठगोदाम पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119