उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला -कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम के बदले रहने के संकेत दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में मौसम की उठापटक बनी रह सकती है। इस दौरान पहाड़ी जिलों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-शिक्षक पर नौवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, कान में अंदरूनी चोट का दावा


अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी या बारिश दर्ज होने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य जिलों में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।


मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में गरज-चमक के साथ बर्फबारी या बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


29 मार्च को इन्हीं पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बर्फबारी या बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है।


30 और 31 मार्च को पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 2 अप्रैल को भी पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, बौछारें या बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119