रहस्यमय परिस्थिति में 17 वर्षीय किशोरी लापता – पूर्व में भी हो चुकी थी लापता, चार दिन बाद पुलिस ने किया था बरामद

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्रेम विहार, भगवानपुर बिचला क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पिता बृजेश शाह ने कोतवाली मुखानी में गुमशुदगी दर्ज कराई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बृजेश शाह पुत्र स्वर्गीय रामचन्द्र शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री 17 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


परिजनों ने बताया कि बेटी की तलाश के लिए उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इससे परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी किशोरी एक बार घर से चली गई थी, जिसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी। उस दौरान पुलिस ने तीन-चार दिन बाद उसे बरामद कर लिया था, जबकि संबंधित मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर


परिजनों ने एक बार फिर पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119