शादी में गया मासूम बना मौत का शिकार! तालाब में मिला शव -पोस्टमार्टम से पहले दिखे चोट के निशान, उठे गंभीर सवाल

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी/लालकुआं। बिंदुखत्ता निवासी 5 वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मऊ (उत्तर प्रदेश) में मामा की शादी में शामिल होने गए बच्चे का शव घर के पास स्थित तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया, जबकि अंतिम संस्कार के दौरान शरीर पर चोटों के निशान और गुप्तांगों से खून बहता देख मामला और गंभीर हो गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्रा नगर-1 बिंदुखत्ता निवासी संजय सिंह की पत्नी स्वेता सिंह अपने पुत्र अयांश सिंह के साथ मऊ जनपद के कटिहारी (बढ़कापुरा) गांव में शादी समारोह में गई थीं। 27 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 12 बजे अयांश अचानक लापता हो गया। परिजनों और मेहमानों ने उसकी तलाश शुरू की और करीब एक घंटे बाद घर से 80-100 मीटर दूर स्थित तालाब में उसका शव तैरता हुआ मिला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


पहले परिजनों ने इसे हादसा मानते हुए डूबने से मौत समझा और शव को लालकुआं ले आए। लेकिन शनिवार सुबह गौला नदी में अंतिम संस्कार के दौरान जब बच्चे के शरीर पर चोट के निशान और गुप्तांगों से खून बहता दिखा तो परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत अंतिम संस्कार रोककर शव को लालकुआं कोतवाली पहुंचाया और कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने AI हैकाथॉन में जीता प्रथम पुरस्कार -एक लाख रुपये से सम्मानित


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद देर शाम गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को संबंधित थाना क्षेत्र को भेजा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


इकलौते मासूम बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119