सिडकुल में करंट लगने से 17 वर्षीय किशोर की मौत -पोस्टमार्टम को लेकर हंगामा

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल में परिजनों और कुछ संगठनों के विरोध के चलते कुछ देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।


बताया जा रहा है कि रावली महदूद निवासी प्रिंस (17 वर्ष), पुत्र बिनारसी दास, अपने घर में कपड़ों पर प्रेस कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लग गया, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। उधर, किशोर की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर के बाहर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


इस दौरान पोस्टमार्टम कराने को लेकर परिजनों और भीम आर्मी से जुड़े लोगों ने विरोध जताया और बिना पोस्टमार्टम शव सौंपने की मांग की। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने स्थिति संभाली। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने लोगों को समझाया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम जरूरी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


काफी देर की समझाइश के बाद परिजन मान गए, जिसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119