अनिल अंबानी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई -मुंबई का आलीशान ‘अबोड’ कुर्क

खबर शेयर करें 👉


उद्योगपति अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई के पॉश इलाके पाली हिल स्थित उनके आलीशान घर ‘अबोड’ को कुर्क कर लिया है।


यह बहुमंजिला इमारत करीब 66 मीटर ऊंची और 17 मंजिलों की है, जिसे देश के सबसे महंगे आवासीय परिसरों में गिना जाता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कुर्क की गई इस संपत्ति की कीमत लगभग 3716.83 करोड़ रुपये आंकी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


ईडी की यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशंस से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में की गई है। एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत अस्थायी आदेश जारी कर इस संपत्ति को अटैच किया है। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से बैंकों के साथ धोखाधड़ी की गई और धन का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-रानीखेत में 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन -एक की मौत, दो घायल


ताजा कार्रवाई के बाद इस मामले में अब तक कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 15,700 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।


66 वर्षीय अनिल अंबानी को जल्द ही जांच एजेंसी के सामने फिर पेश होना पड़ सकता है। इससे पहले अगस्त 2025 में भी वे ईडी के समक्ष पेश हुए थे, जहां उनका विस्तृत बयान दर्ज किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


गौरतलब है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस लंबे समय से कर्ज संकट और कानूनी कार्रवाइयों का सामना कर रही है। ऐसे में अपने ही आवास की कुर्की को अनिल अंबानी के लिए व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से बड़ा झटका माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119