बिंदुखत्ता में 18 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में गटका जहर, मौत
शांतिनगर बिंदुखत्ता निवासी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गयी। बिंदुखत्ता के शांति नगर क्षेत्र के शांति नगर निवासी पूर्व सैनिक हीरा सिंह दानू की पुत्री 18 वर्षीय उषा दानू, जो स्थानीय स्तर पर इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद स्नातक की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि युवती जिम से लौटते वक्त घर पहुंची और कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश हालत में मिली। परिवार वालों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन परिजन इस घटना पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने माता-पिता की चार संतानों में दूसरे नंबर की थी। वहीं लालकुआं कोतवाल दिनेश फर्तियाल ने बताया कि घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…ननदोई पर कमरे में घुसकर दुष्कर्म का आरोप -ससुरालियों पर मारपीट का मुकदमा