भाजपा नेता को घर में घुसकर गोली मारी, हालत गंभीर

खबर शेयर करें 👉

गदरपुर। एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह चीमा पर बीती रात अज्ञात हमलावर ने उनके ही घर में घुसकर गोली चला दी। इस हमले में चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा मोतियापुर के ग्राम आबाद नगर निवासी जसवीर सिंह चीमा रात करीब 2:15 बजे अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। उनकी पत्नी के अनुसार अचानक एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और जसवीर सिंह पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

गोली लगने के बाद घायल चीमा की चीखें निकलने लगीं। चीखें व फायरिंग की आवाज सुनकर कई ग्रामीण मौके पर आ पहुंचे जिनको आते देख हमलावर फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजन तत्काल उन्हें गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले ले गए। जहां डॉक्टरों ने जसवीर सिंह चीमा का प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रिफर कर दिया। परिजनों ने फिलहाल उन्हें काशीपुर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk-भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा: रिटेनिंग वॉल निर्माण के दौरान मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जसवीर चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। समाचार भेजे जाने तक पीडि़त परिवार द्वारा थाने में तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और स्थानीय लोगों में भी भय का माहौल है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है साथ ही घटना स्थल के आसपास और ग्राम में आने जाने वाले मार्गों पर लगेे सीसीटीवी केमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119