दिल्ली के भजनपुरा में 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या -इलाके में सनसनी

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार तड़के एक 18 वर्षीय युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


पुलिस के अनुसार वारदात कृष्ण मंदिर के पास हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही परिजन घायल युवक को इलाज के लिए जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी) ले गए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला निवासी मोहम्मद आसिफ (18) के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) भेज दिया है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए


पुलिस की टीमें आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119