दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी -सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली, 24 मार्च। दिल्ली में बजट पेश होने से कुछ घंटे पहले विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों के अनुसार मंगलवार सुबह विधानसभा को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग


सूत्रों के मुताबिक सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर विधानसभा को पहला धमकी भरा ई-मेल मिला। इसके बाद सुबह 7 बजकर 49 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष Vijender Gupta को भी इसी तरह का ई-मेल भेजा गया।


धमकी मिलने के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


ई-मेल में दिल्ली के उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu, मुख्यमंत्री Rekha Gupta और कैबिनेट मंत्री Manjinder Singh Sirsa समेत कई वरिष्ठ गणमान्य लोगों का भी जिक्र किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित


पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल भेजने वाले के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। साथ ही विधानसभा परिसर में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119