संदिग्ध परिस्थिति में 19 वर्षीय युवती ने लगाई फांसी, मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थिति में 19 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंडिया कला निवासी 19 वर्षीय आसमा ने गुरुवार देर राते संदिग्ध परिस्थिति में अपने घर में फांसी लगा ली। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। जहां युवती के परिजनों ने आनन-फानन में युवती को क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में संदिग्ध मौत से सनसनी: बहन-जीजा के घर सोया युवक सुबह मिला मृत, मिर्गी के दौरे की आशंका

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन मृतका के परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में ले लिया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अन्न राम आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119