घर बैठे ऑनलाइन कमाई के झांसे में गंवाए 2.78 लाख

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। घर बैठे ऑनलाइन कमाई के झांसे में महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। धोखाधड़ी को लेकर आशा रानी निवासी इंदिरानगर की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

कहा कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया। जिसमें घर बैठे ऑनलाइन काम कर हर दिन हजारों रुपये कमाई का झांस दिया गया। पीड़िता झांसे में आ गई। उसे आरोपियों ने कुछ वेबसाइट भेजी। उनका रिव्यू किया तो कुछ रुपये दिए गए। इसके बाद टास्क देकर आरोपियों ने पीड़ित से अलग-अलग झांसे में 2.78 लाख रुपये हड़प लिए। एसओ महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119