झील में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत-गांव में पसरा मातम
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के चौरसों गांव निवासी 21 वर्षीय युवक अंशु ग्रैंडी की सोमवार रात करीब 10 बजे झील में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंशु ग्रैंडी ने सोमवार देर रात झील में कूदने का प्रयास किया, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया और यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को झील से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की असामयिक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा