भवाली में नजूल भूमि आदेश के खिलाफ उग्र प्रदर्शन -BJP नेताओं के पुतले जलाए

खबर शेयर करें 👉

भवाली, 10 फरवरी 2026। नगर पालिका द्वारा नजूल भूमि पर बसे लोगों के चिन्हीकरण और कार्रवाई के आदेश के विरोध में भवाली शहर में मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और बीच चौराहे पर भाजपा के चार नेताओं के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और संबंधित नेताओं को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-उत्तराखंड के 25 सरकारी कॉलेजों में जल्द शुरू होंगे छात्रावास, दूरदराज की छात्राओं को मिलेगी राहत


प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि कुछ नेता जानबूझकर शहर का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि बाहरी क्षेत्रों, विशेषकर भीमताल क्षेत्र से लोगों को बुलाकर नजूल भूमि पर रह रहे परिवारों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है। आक्रोशित लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित नेता दोबारा क्षेत्र में आए तो उनका जोरदार विरोध किया जाएगा।


प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि नजूल भूमि पर लंबे समय से बसे लोगों को फ्रीहोल्ड का अधिकार देकर उनकी भूमि को वैध किया जाए या नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि लोगों को बेदखली का डर न रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-सोशल मीडिया पर किशोरियों को फंसा रहे साइबर ठग -एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेलिंग


समाजसेवी शीलू कुमार और व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। शहर के कई वार्ड सदस्यों ने अपने लेटरहेड पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई रोकने की मांग की।


बताया गया कि एक दिन पहले युवा एकता मंच सहित विभिन्न संगठनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और पूरे शहर में आक्रोश रैली निकाली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा


प्रदर्शन में शीलू कुमार, नरेश पांडे, किशन अधिकारी, पवन रावत, सुमित सिंह, प्रदीप आर्य, कबीर साह, फ़रदीन अंसारी, दीपक आर्य, रहमान कुरेशी, इदरीस खान, जावेद, बिलाल, यश, मनीष, आर्मान, सूरज, अमील, आदिल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119