24यूके गर्ल्स व यूके एयर स्क्वाड्रन कैडेट्स ने उत्साह पूर्वक मनाया एनसीसी डे  

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शुक्रवार को एमबी राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में 24यूके गल्र्स बटालियन, 78यूके बटालियन एक यूके एयर स्क्वाड्रन कैडेट्स ने एनसीसी डे को उत्साह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने किया। प्राचार्य ने एनसीसी के कैडेट्स को भविष्य में देश सेवा करने के लिए सेना में भर्ती होने, सेना के अधिकारी के रूप में अपना योगदान देने हेतु अभिप्रेरित करते हुए यह आह्वïान किया कि युवाओं को नशे की आदतों से दूर रहना चाहिए एवं एनसीसी के उच्च आदर्शो को अपने जीवन में अपनाते हुए आगे बढऩा चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एनसीसी दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर प्रो. सीएस नेगी ने एनसीसी स्पेशल एंट्री, एसएसबी पास करने को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि जीवन में खेल भावना एवं टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम मेें डा. नीरज रूवाली ने सेवा में भर्ती होने की विभिन्न परीक्षाओं के विषय में बताया। साथ ही किस प्रकार से परीक्षाओं की तैयारी की जाए और अपनी मानसिक शक्ति को किस प्रकार से बढ़ाया जाए, इस विषय पर प्रकाश डाला।  

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

प्रो. सीएस जोशी ने एनसीसी के सामाजिक दायित्व के विषय पर प्रकाश डालते हुए एनसीसी सोशल अवेयरनेस प्रोग्राम के विषय में बताया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मीना जोशी ने एनसीसी कैडेट्स को साइबर क्राइम, महिला सुरक्षा, नशे से मुक्ति के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी एएनओ लेफ्टिनेंट डा. विनय चंद्र ने किया। लेफ्टिनेंट विनय चंद्र ने एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धियां को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन लेफ्टिनेंट डा. ज्योति टम्टा ने किया। डा. टम्टा ने एनसीसी के विभिन्न कार्यक्रमों के विषय में बताया और कैडेट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डा. कामिका चौधरी, मुख्य शास्त्रा प्रो. कविता बिष्ट, प्रो. आशुतोष मिश्रा, डा. एसबी मिश्रा, डा. राजेश कुमार महाविद्यालय के तीनों विंग के एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119