अल्मोड़ा में कार से 25.920 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अल्मोड़ा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। भतरौजखान क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार से 25.920 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6.48 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयमाला के बाद फेरों से पहले शादी से मुकरा दूल्हा -मंडप से भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

पुलिस के अनुसार, 18 नवंबर को सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार और प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मोहान पुलिस सहायता केंद्र से कुमेरिया मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन संख्या यूके 05 बी 8787 को रोककर तलाशी ली गई। कार से तीन कट्टों में रखा कुल 25.920 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चुनाव से पहले गांवों में सक्रिय हुए विधायक गोपाल सिंह राणा -दरियां बांटकर बना रहे जनसंपर्क

मौके से पुलिस ने बिल्ला सिंह (34), निवासी मिलक नोखरीद, स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) और आशीष सिंह (29), निवासी दिगोलीखाल, धुमाकोट, जिला पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस बरामद गांजे के स्रोत और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बिल्ला सिंह के खिलाफ भतरौजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी मुकदमा दर्ज है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला -लगेंगे 250 स्टॉल

कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, आनंद त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप और कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई पर नकद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119