फर्जी तरीके से जमीन बेचकर 28.30 लाख हड़पे
देहरादून। फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराकर चार लोगों से 28.30 लाख रुपये हड़पने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में पवनेश चौहान, राहुल, नरेश कुमार, कपिल कुमार चारों निवासी मेहूवाला माफी देहरादून ने पटलेनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पंकज मलिक निवासी मोहब्बेवाला देहरादून, विजय सैनी निवासी रेसकोर्स, फहीम अहमद निवासी आजाद कालोनी माजरा ने उन्हें आरकेडिया ग्रान्ट में जमीन दिखाई थी। बताया गया था कि जमीन का मूल मालिक मनभर सिंह निवासी अम्बीवाला विकासनगर देहरादून है।
पंकज ने बताया कि मनभर सिंह बहुत वृद्ध हैं, इस कारण यह भूमि उनके नाम पर है। जमीन पसंद आने के बाद 28.30 लाख में सौदा तय हुआ। बताया गया था कि दाखिल खारिज के समय यदि आवश्यकता हुई तो मनभर सिंह को बुला लिया जाएगा। सौदा होने के बाद जब शिकायकर्ता जमीन पर साफ सफाई के लिए पहुंचे तो पता चला जिस मनभर सिंह के नाम पर जमीन है, उन्होंने सौदा किया ही नहीं है। आरोपियों ने रजिस्ट्री के समय मनभर सिंह की फर्जी फोटो लाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पंकज मलिक, विजय सैनी और फहीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न
UKNews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर में भीषण सड़क हादसा : कार पलटने से दो युवकों की मौत, युवक-युवती गंभीर