ग्राफिक एरा के 286 छात्रों का टीसीएस में चयन
देहरादून। ग्राफिक एरा के बीटेक के 286 छात्र छात्राओं का टीसीएस में नौकरी लिए चयन हुआ है। कैंपस प्लेसमेंट के जरिए इनको नौकरी का आफर मिला है। इनमें 166 छात्र छात्राएं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून कैम्पस के और 22 भीमताल कैंपस के और पांच हल्द्वानी परिसर के हैं। इनके साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 93 छात्र छात्राओं को प्लेसमेंट के ऑफर मिले हैं।
ग्राफिक एरा के प्लेसमेंट प्रभारी डॉ राजेश पोखरियाल ने बताया कि इस साल अब तक 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्लेसमेंट के ऑफर मिल चुके हैं। बीटेक में सर्वाधिक 54.03 लाख रुपये का पैकेज इस सत्र में छात्रा ऋद्धि शिवहरे को मिला है। इस साल 53 से अधिक छात्र छात्राओं को 20 से 54.03 लाख रुपये तक के पैकेज मिले हैं। इनके अलावा ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को 19.50 लाख रुपये के पैकेज पर प्लेसमेंट के लिए चुना गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार