दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया मुख्यमंत्री और दुग्ध मंत्री का आभार
लालकुआं। दुग्ध उत्पादकों के हित में राज्य सरकार ने 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को लाभ मिलेगा।
मुकेश बोरा ने बताया कि स्वीकृत 30 करोड़ रुपये में 14 करोड़ रुपये दूध मूल्य प्रोत्साहन, 13 करोड़ रुपये साईलेज अनुदान और 3 करोड़ रुपये चारा परिवहन अनुदान के लिए निर्धारित किए गए हैं। इससे मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस धनराशि में से लालकुआं दुग्ध संघ को दूध मूल्य प्रोत्साहन मद में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये, साईलेज अनुदान मद में करीब साढ़े सात करोड़ रुपये तथा चारा परिवहन अनुदान मद में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इससे लालकुआं दुग्ध संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि साईलेज अनुदान से दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक आहार की उपलब्धता बढ़ेगी, जबकि चारा परिवहन अनुदान से पशुपालकों को चारा लाने-ले जाने में होने वाले खर्च में राहत मिलेगी। इससे दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ पशुपालकों की आय में भी वृद्धि हो सकती है।
मुकेश बोरा ने कहा कि प्रदेश के दुग्ध उत्पादक परिवार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रोत्साहन और अनुदान से दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा दुग्ध व्यवसाय को नई गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की ओर से दुग्ध उत्पादकों के हित में 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री और दुग्ध विकास मंत्री का आभार व्यक्त किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-उपनल कर्मचारियों को फिर इंतजार -हाईकोर्ट ने सरकार को जवाब के लिए दिया समय
Uttarakhand-अवैध चिकित्सकों के खिलाफ चलेगा सघन अभियान -रोजाना देनी होगी कार्रवाई की रिपोर्ट
UK…हर माह 9 तारीख को सुबह 11 बजे बजेगा भूकम्प चेतावनी सायरन -घबराने की जरूरत नहीं