गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ 4 पुरुष और 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार
हरिद्वार। कोरोना की दूसरी लहर के चलते लॉकडाउन के बावजूद देह व्यापार का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में यहां उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की के कलियर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने गेस्ट हाउस में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 पुरुष और 3 महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली कि यहां कलियर के गेस्ट हाउस में देह व्यापार का कारोबार चल रहा है। सूचना पर अमल करते हुए टीम ने गेस्ट हाउस में छापामारी कर चार पुरुषों के संग तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश