बिग ब्रेकिंग…जंग पर 45 दिन की रोक: इज़राइल-लेबनान युद्धविराम बढ़ाने पर बनी सहमति -अमेरिका ने की पुष्टि

खबर शेयर करें 👉

वाशिंगटन। इज़राइल और लेबनान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है। अमेरिका ने पुष्टि की है कि दोनों देश मौजूदा युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं। यह फैसला वाशिंगटन में दो दिनों तक चली अहम वार्ता के बाद लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने बताया कि इज़राइल और लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत “सार्थक” रही और अगले दौर की वार्ता 2-3 जून को आयोजित की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


गौरतलब है कि इज़राइल और लेबनान के हिजबुल्ला के बीच बनी अस्थिर शांति संधि रविवार को समाप्त होने वाली थी। ऐसे में युद्धविराम बढ़ाने का फैसला पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच राहत भरा माना जा रहा है।


टॉमी पिगोट ने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, एक-दूसरे की संप्रभुता की पूर्ण मान्यता और साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119