मोतीनगर में पानी संकट पर जागा जल संस्थान, अवर अभियंता बोलीं— “लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, जल्द सुधरेगी व्यवस्था”

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


मोटाहल्दू (नैनीताल)। भीषण गर्मी के बीच मोतीनगर नलकूप से हो रही पानी वितरण व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बाद जल संस्थान हरकत में आ गया है। क्षेत्र में समय पर पानी नहीं पहुंचने और लोगों को पर्याप्त आपूर्ति न मिलने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अवर अभियंता खुशबू जोशी ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


अवर अभियंता खुशबू जोशी ने बताया कि क्षेत्र में एक अन्य नलकूप खराब हो जाने के कारण मोतीनगर नलकूप पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। खराब नलकूप वाले इलाके में भी इसी स्रोत से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है, जिसके चलते वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा

उन्होंने कहा कि पानी वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और वितरण कर्मचारियों को व्यवस्था सुधारने के स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगरानी भी बढ़ाई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मोतीनगर और आसपास के इलाकों में लोगों को समय पर पानी नहीं मिलने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग भी बढ़ गई है, जबकि तकनीकी खामियों और वितरण में अव्यवस्था के कारण हालात और बिगड़ गए।


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119