उत्तराखंड…देहरादून में ‘खुफिया केबिन’ वाली SUV से डेढ़ करोड़ कैश बरामद -गुजरात के तीन लोग हिरासत में
देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नंबर की एक एसयूवी से करीब 1.55 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की है। चौंकाने वाली बात यह रही कि नकदी वाहन की सीटों के बीच बनाए गए विशेष गुप्त केबिन में छिपाकर रखी गई थी।
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र नगर क्षेत्र में सिरमौर रोड पर शुक्रवार को पुलिस को संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एसयूवी को रोककर तलाशी ली तो बीच और पीछे की सीटों के बीच बने विशेष खुफिया चैम्बर में नोटों की गड्डियां बरामद हुईं।
वाहन में तीन लोग सवार थे। चालक की पहचान गुजरात के मेहसाणा निवासी सतीश भाई के रूप में हुई, जबकि अन्य दो लोगों के नाम पाटन निवासी ठाकुर जसवंत संघ बनाजी और विसनगर निवासी सचिन पटेल बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, चालक वाहन और नकदी से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पूछताछ में वह लगातार गोलमोल जवाब देता रहा। सख्ती करने पर उसने वाहन में भारी मात्रा में नकदी होने की बात स्वीकार की।
सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। सहायक निदेशक पंकज खत्री के नेतृत्व में टीम ने नकदी की गिनती और जब्ती की औपचारिक कार्रवाई पूरी की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रकम काशी से लाई जा रही थी और वाहन में मौजूद जसवंत को सौंपी जानी थी। हालांकि नकदी के स्रोत और उपयोग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर मामला आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा