मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति का 46वाँ वार्षिक अधिवेशन संपन्न -8% लाभांश की घोषणा

खबर शेयर करें 👉


मोटाहल्दू (नैनीताल)। मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड, ‘ग्रामीण बचत केंद्र’ का 46वाँ वार्षिक अधिवेशन स्थानीय लक्ष्मीनारायण बैंकट हॉल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में समिति की वित्तीय प्रगति, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।


अधिवेशन का संचालन समिति के प्रबंध निदेशक विपिन चन्द्र भट्ट एवं लेखाकार प्रकाश चन्द्र जोशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। बैठक में समिति का अधिकतम दायित्व 22.67 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। वर्ष 2024-25 में समिति द्वारा 23.56 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया गया, जिस पर समिति के अध्यक्ष हेम चन्द्र दुर्गापाल ने सदस्यों को 8 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मोहन सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह नेगी तथा अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य दीपा चन्दोला मौजूद रहीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य कमला दुर्गापाल और हरीश कबड़ाल भी अधिवेशन में शामिल हुए। संचालक मंडल से उपाध्यक्ष संजय पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, दीपेश कबड़वाल, हरीश भट्ट, पुष्पा नागिला, दिशा कपिल, तारा दत्त लोसाली, हरी प्रिया जोशी और नैनाराम आर्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। अधिवेशन में बड़ी संख्या में सदस्यों की भागीदारी रही, जिन्होंने समिति की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जताई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119