रुद्रपुर में फर्जी जनसेवा केंद्र का भंडाफोड़ -97 से अधिक फर्जी दस्तावेज बरामद

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। रुद्रपुर में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। सालभर से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में संचालित एक फर्जी जनसेवा केंद्र पर एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के फर्जी आधार, पैन कार्ड व अन्य दस्तावेज तैयार कर रहा था।


मंगलवार को एसटीएफ के उपनिरीक्षक विपिन जोशी और उपनिरीक्षक कृष्ण गोपाल मठपाल के नेतृत्व में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मछली मार्केट रोड स्थित ‘गंगवार जनसेवा केंद्र’ में अवैध रूप से दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


मौके पर मौजूद युवक ने अपनी पहचान चेतन कुमार निवासी रामपुर, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गड्डा कॉलोनी, शिमला बहादुर, ट्रांजिट कैंप के रूप में बताई। जांच में सामने आया कि आरोपी ‘पिक्सेल लैब’ ऐप के जरिए दस्तावेजों में नाम और पता बदलकर उनका प्रिंट निकाल लेता था। उसके मोबाइल फोन से भी कई फर्जी दस्तावेजों की तस्वीरें बरामद हुईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस के जनसेवा केंद्र की आड़ में यह अवैध कारोबार चला रहा था। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह SIDCUL की कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करता था।
बरामदगी में शामिल:
42 आधार कार्ड
55 पैन कार्ड
9 हाईस्कूल अंकतालिकाएं (1 मूल, 8 फर्जी)
11 फोटोशीट
9,000 रुपये नकद
मॉनिटर, एचपी कलर प्रिंटर, सीपीयू, की-बोर्ड
बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट स्कैनर
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने केंद्र और उपकरणों को सील कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


एसएसपी अजय गणपति ने आमजन से अपील की है कि फर्जी दस्तावेज बनवाने या उपयोग करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119