बहेड़ी से यूपी की रोडवेज बस में हल्द्वानी आ रहे ठेकेदार की जेब से 50 हजार निकाले
हल्द्वानी। बहेड़ी से यूपी की रोडवेज बस में हल्द्वानी आ रहे एक ठेकेदार की जेब काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठेकेदार यह रकम हल्द्वानी में एक व्यक्ति को देने आ रहा था। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बहेड़ी बरेली निवासी रईस खां पुत्र मल्लू खां ने बताया कि वह बरेली डिपो की बस से हल्द्वानी आ रहा था। मंगलपड़ाव तक उसकी जेब में पैसे थे। जब यहां से सवारियां उतरने शुरू हुईं तभी किसी ने उसकी पैंट की आगे वाली जेब काट ली और पैसे निकाल लिए।
रईस खां ने बताया कि उसने महिला डिग्री कॉलेज में पेड़ काटने के लिए 51 हजार रुपये में ठेका लिया है। वह हल्द्वानी में किसी व्यक्ति को पैसे देने के लिए लाया था। पीड़ित ने बस में सवार एक व्यक्ति पर शक भी जताया है। कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हल्द्वानी में जहां-जहां बस रुकी, उन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खगाले जा रहे हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : मोतीनगर में गलत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
पंचायती राज अधिकारियों को एआई का प्रशिक्षण -ग्राफिक एरा भीमताल में दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
uttarakhand-जमीन दिलाने और एक माह में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा -LIC कर्मचारी से 32.30 लाख की ठगी
16 माह से वेतन को तरसे वन विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी -हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब