बिना सत्यापन फड़-फेरी कर रहे 50 लोगों का कटा चालान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। जनपद में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत द्वाराहाट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना सत्यापन के फड़-फेरी कर रहे 50 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई गुरुवार को स्याल्दे विखौती मेले में की गई, जहां बड़ी संख्या में बाहरी व्यक्ति बिना पुलिस सत्यापन के व्यापार करते पाए गए। एसएसपी अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा के निर्देशानुसार समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाने और बिना सत्यापन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

इसी क्रम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत इन 50 बाहरी व्यक्तियों के चालान किए गए। साथ ही, आम नागरिकों को किरायेदारों, घरेलू सहायकों और मजदूरों के सत्यापन के प्रति जागरूक करते हुए यह हिदायत दी गई कि बिना पुलिस सत्यापन के किसी को भी अपने घर या व्यवसाय से न जोड़ा जाए। पुलिस ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119