ऋषिकेश में राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों से भरी राफ्ट अचानक नदी में पलट गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान देहरादून निवासी सागर नेगी के तौर पर हुई है। हादसा टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गरुड़ चट्टी के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पर्यटक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्या है पूरा मामला
घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक कुछ युवक राफ्टिंग कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक नीचे नदी में गिर जाता है। वह लहरों के साथ बहता चला जाता है। इस दौरान राफ्ट भी नदी की तेज धारा के साथ जाती हुई दिखती है। राफ्ट चला रहा शख्स युवक के पास जाकर उसे बचाने की कोशिश करता है लेकिन तब तक देर हो चुकी होती है। बताया जा रहा है कि राफ्टिंग शिवपुरी से शुरू हुई थी। गरुड़ चट्टी के पास हादसा हो गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार