uttaeakhand-खीरगंगा नदी में बहने की आशंका -55 वर्षीय ग्रामीण लापता
बागेश्वर। कपकोट थाना क्षेत्र के भैसूड़ी कुटीर गांव निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र राम पुत्र नैन राम के खीरगंगा नदी में बहने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीण के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। गढ़देवी मंदिर के पास ग्रामीण का छाता और लाठी मिलने से नदी में बहने की आशंका और गहरा गई है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब एक बजे भैसूड़ी कुटीर के पूर्व ग्राम प्रधान तारा सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी राजेंद्र राम का कहीं पता नहीं चल रहा है। गढ़देवी मंदिर के पास उनका छाता और लाठी मिली है। ऐसे में उनके खीरगंगा नदी में बहने की आशंका जताई गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और ब्लॉक मुख्यालय क्षेत्र में खीरगंगा नदी के आसपास रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने नदी के संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन राजेंद्र राम का कोई पता नहीं चल पाया।
ग्रामीण के छाता और लाठी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता ग्रामीण की तलाश में जुटी हुई है।
थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि ग्रामीण के लापता होने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। तलाश अभियान जारी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttarakhand-बिना फोन, मैसेज या लिंक के क्लिक के खाते से उड़ाए 1.86 लाख रुपये
दहेज में ब्रेजा कार और पांच लाख रुपये की मांग का आरोप -पति समेत ससुराल पक्ष पर मुकदमा