दिल्ली : बुराड़ी में सूटकेस से बच्ची का शव बरामद -रिश्तेदार गिरफ्तार, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सूटकेस के अंदर एक नाबालिग बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने अजीत विहार स्थित एक स्थान से सूटकेस बरामद किया, जिसमें बच्ची का शव छिपाकर रखा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरगलिया से लापता तीनों बालिकाएं हिमाचल के बद्दी से सकुशल बरामद

पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्या की कोई पूर्व सूचना पुलिस को नहीं मिली थी और न ही इस संबंध में पहले कोई मामला दर्ज था। बाहरी-उत्तरी जिले के एक अधिकारी को अपराध से जुड़ी गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध रिश्तेदार को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस टीम उसे बुराड़ी के अजीत विहार स्थित उस स्थान पर लेकर गई, जहां सूटकेस में बच्ची का शव छिपाकर रखा गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को आगे की कार्रवाई के लिए बुराड़ी थाने को सौंप दिया गया है, जहां प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

पुलिस अब हत्या की परिस्थितियों, बच्ची की पहचान, हत्या के पीछे के कारण और घटना में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस घटनाओं की कड़ियों को जोड़कर पूरे मामले का खुलासा करने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119