68 वर्षीय बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरकर मौत
पिथौरागढ़। धारचूला के कालिका क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 68 वर्षीय बुजुर्ग की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कालिका निवासी कल्याण सिंह (पुत्र जयमल सिंह) पैदल मंदिर जा रहे थे। रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर वह गहरी खाई में जा गिरे।
सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन बुजुर्ग को मृत अवस्था में पाया गया। प्रशासन ने पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा