सोमवार को अल्मोड़ा में मिले 70 कोरोना पॉजिटिव-
अल्मोड़ा। सोमवार को अल्मोड़ा जिले में 70 नए कोरोना संक्रमित रोगी पाए गए हैं। इन रोगियों में तीस हवालबाग, दो ताकुला, पांच धौलादेवी, एक लमगड़ा, सात चौखुटिया, नौ सल्ट, एक भिकियासैंण, सात द्वाराहाट और आठ रोगी द्वाराहाट क्षेत्र से मिले हैं। जिले में अब तक कोरोना के कुल 12753 केस सामने आ चुके हैं। जिनमें से 12024 रोगी डिस्चार्ज अथवा माइग्रेट हो गए हैं। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 516 पहुंच गई है। इधर सल्ट के भारतीय स्टेट बैंक की मौलेखाल शाखा को दो दिनों के लिए बंद करा दिया गया है।
सोमवार को बैंक में कार्यरत एक महिला कर्मचारी कोरोना जांच के दौरान कोरोना पॉजीटिव पाई गई। जिसके बाद से बैंक में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बैंक को बंद करा दिया गया। जिस कारण दूरदराज से बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । संक्रमित महिला कर्मचारी के संपर्क में आए अन्य बैंक कर्मचारियों को जांच के लिए सीएचसी देवायल भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न