आँचल दुग्ध संघ में राष्ट्रभक्ति के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस, पद्म भूषण सम्मान पर जताया गौरव

खबर शेयर करें 👉


लालकुआँ (नैनीताल)। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में 77वाँ गणतंत्र दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास के वातावरण में गरिमामय ढंग से मनाया गया। संघ के प्रशासनिक भवन परिसर में अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ।


इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश बोरा ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की लोकतांत्रिक भावना और पद्म भूषण सम्मान—दोनों ही उत्तराखंड के आत्मगौरव, शक्ति और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


उन्होंने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का सार्वजनिक जीवन सादगी, सिद्धांतनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का प्रेरणास्रोत रहा है। उनका योगदान न केवल उत्तराखंड बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक है। इस सम्मान से समस्त उत्तराखंडवासियों का मान बढ़ा है।
अध्यक्ष ने बताया कि इस अवसर पर आँचल दुग्ध संघ से जुड़ी 692 दुग्ध समितियों एवं 5 अवशीतन केंद्रों में भी गणतंत्र दिवस को उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। उन्होंने पद्म भूषण सम्मान की घोषणा को गणतंत्र दिवस के उल्लास को और अधिक बढ़ाने वाला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


मुकेश बोरा ने कामगारों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराते हुए बताया कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि में 1 जनवरी से ₹1500 प्रोत्साहन राशि देने का सकारात्मक निर्णय लिया गया है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति संकल्प ही राष्ट्र को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाता है।
प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने कहा कि संविधान ने देश को नई दिशा दी है और गणतंत्र दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम का सफल संचालन भी किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य दीपा रैकवाल, गोविंद सिंह मेहता, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पी एंड आई सुभाष बाबू, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र राणा, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी इंजीनियरिंग राजू दुमका, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रधान सहायक युगल किशोर, डॉ. रमेश मेहता, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, अवर अभियंता दिनेश कुलौरा सहित दुग्ध संघ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119