इयरफोन बना मौत का कारण: रेलवे ट्रैक पर गाने सुनते हाथीखाल निवासी युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मोबाइल में इयरफोन लगाकर लापरवाही बरतना किस कदर जानलेवा हो सकता है, इसका हृदयविदारक उदाहरण हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पर इयरफोन लगाकर बैठे एक युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।


जानकारी के अनुसार हाथीखाल निवासी 25 वर्षीय विकास रविवार देर शाम बाइक लेकर घर से निकला था। वह तीनपानी फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर जाकर बैठ गया और कानों में इयरफोन लगाकर गाने सुनने लगा। इसी दौरान रात करीब 9 बजे हल्द्वानी से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन वहां से गुजरी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


इयरफोन लगे होने के कारण विकास को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-मेलाघाट में एसएसबी की बड़ी कार्रवाई -7.5 कुंतल चीनी अखरोट बरामद


सूचना मिलते ही हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि विकास सात भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि रेलवे ट्रैक जैसे अत्यंत खतरनाक स्थानों पर न केवल जाना कानूनन अपराध है, बल्कि इयरफोन लगाकर लापरवाही बरतना जान पर भारी पड़ सकता है। छोटी सी असावधानी पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119