स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में 78 बटालियन व 24 बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
हल्द्वानी। मोतीराम बाबूराम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में 78 बटालियन एनसीसी और 24 बटालियन एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस स्वच्छता अभियान का उद्देश्य महाविद्यालय के अलावा समाज में स्वच्छता की विषय में जागरूकता फैलाना और समुचित विद्यार्थी सेवाओं पुनर्निर्माण करना था।


उक्त कार्यक्रम में 78 यूके एनसीसी बटालियन ANO लेफ्टिनेंट डॉ विनय चंद्र के अलावा 126 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभाग किया एवं महाविद्यालय में खरपतवार एवं जमा कूड़े का निस्तारण किया। महाविद्यालय की 24 यूके बटालियन की 80 छात्राओं की स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए पुस्तकालय एवं महाविद्यालय प्रांगण में ANO लेफ्टिनेंट डॉक्टर ज्योति टम्टा की नेतृत्व में पुस्तकालय , कस्तूरबा भवन , महाविद्यालय प्रांगण में वृहद सफाई अभियान चलाया, एवं छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।इस अभियान के माध्यम से, एनसीसी के छात्र-छात्राएँ महाविद्यालय में सामाजिक जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने में सफल रहे और समुचित योगदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह बनकोटी ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की और साधुवाद कहा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

haldwani.एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी -आईटीआई गैंग सरगना हिरासत में
UK-17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार -दुष्कर्म की पुष्टि के बाद POCSO की धाराएं बढ़ीं
लालकुआं में पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड पीएसी कर्मी से 47 हजार की साइबर ठगी
बिजली संकट पर ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, दो दिन का अल्टीमेटम
विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा