बिजली संकट पर ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, दो दिन का अल्टीमेटम
हरिमोहन सिंह राणा
सितारगंज। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और विभागीय अधिकारियों की कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों, किसानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने सितारगंज पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। लगातार कटौती के कारण किसानों की फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। वहीं, आम लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिजली संबंधी शिकायतों के लिए अधिशासी अभियंता (ईई/एक्सईएन) समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन कई बार फोन नहीं उठाया जाता। कार्यालय पहुंचने पर भी जिम्मेदार अधिकारी उपलब्ध नहीं मिलते।
पावर हाउस में मौजूद विभागीय कर्मचारियों से वार्ता के दौरान किसान नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दो दिन के भीतर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर बिजली संकट के समाधान की कार्ययोजना बताएं और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करें। ऐसा नहीं होने पर पावर हाउस परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई।
प्रदर्शन के दौरान बघौरी के क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मुशाहिद अली, बिजटी के ग्राम प्रधान सर्वजीत सिंह पिंडारी, ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह राणा, किसान प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह बिजटी समेत विभिन्न गांवों के किसान, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग के समर्थन में अजय भट्ट बोले—सरकार गंभीर
उत्तराखंड -डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत -शक्तिफार्म के तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर