चीन में चंद्र नववर्ष से पहले पटाखों की दुकान में भीषण विस्फोट, 8 की मौत
बीजिंग, 16 फरवरी (एपी)। पूर्वी चीन में ‘चंद्र नववर्ष’ से पहले पटाखों की एक दुकान में हुए भीषण विस्फोट से आग लग गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मामूली रूप से झुलस गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
डोंगहाई काउंटी सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह हादसा जियांग्सू प्रांत के एक गांव में रविवार दोपहर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक व्यक्ति ने दुकान के पास पटाखा जलाया, जिससे विस्फोट हो गया और देखते ही देखते आग फैल गई।
चीन में चंद्र नववर्ष के अवसर पर आधी रात को पटाखे जलाना पारंपरिक रूप से शुभ माना जाता है, लेकिन वायु प्रदूषण और सुरक्षा चिंताओं के कारण हाल के वर्षों में कई शहरों और क्षेत्रों में पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध या कड़े नियम लागू किए गए हैं। इस वर्ष चीन में चंद्र नववर्ष मंगलवार को मनाया जाएगा।
इस हादसे के बाद चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी स्थानीय प्रशासन को निर्देश जारी कर पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा