उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को दो अगस्त को मिलेगी सम्मान निधि
देहरादून। किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त दो अगस्त को जारी की जाएगी। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में बुधवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के 8,28,787 किसानों को कुल 184.25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जाएगा। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम शनिवार को गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल में होगा।
इसके अलावा ब्लाक स्तर, ग्राम स्तर, कृषि विकास केंद्रों, और केंद्रीय कृषि संस्थानों में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस के बनोली गांव से किसानों से सीधा संवाद करेंगे। मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में अभी तक कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि किसानों को वितरित की जा चुकी है। प्रेस वार्ता में सचिव कृषि एसएन पांडे, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न