क्रिप्टो में 8% मुनाफे का झांसा, देहरादून के युवक से 4.5 लाख की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठगों ने देहरादून के एक युवक से 4.50 लाख रुपये ठग लिए। क्रिप्टो करेंसी में आठ फीसदी मुनाफे का लालच देकर आरोपी ने पहले भरोसा जीता और फिर बड़ी रकम हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने की जीरो एफआईआर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


पुलिस के अनुसार माइल कॉलोनी, आराघर निवासी साहिब अख्तर (राजा) से एक व्यक्ति ने राहुल शर्मा नाम बताकर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया। आरोपी ने खुद को निवेश से जुड़ा जानकार बताते हुए बिनान्स ऐप के माध्यम से क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर आठ प्रतिशत या उससे अधिक मुनाफा होने का दावा किया।


आरोपी की बातों में आकर पीड़ित ने चरणबद्ध तरीके से कुल 4.50 लाख रुपये निवेश कर दिए। शुरुआत में आरोपी ने भरोसा कायम करने के लिए छोटी रकम पर आठ प्रतिशत मुनाफा वापस भी किया, जिससे पीड़ित का विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद बड़ी रकम निवेश करने पर आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-राम बारात शोभायात्रा के चलते हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक प्लान -दोपहर 1 बजे से लागू रहेगा डायवर्जन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी के वॉलेट की जांच करने पर उसमें करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन दिखाई दिए, जिससे किसी बड़े साइबर ठग गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


डालनवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर संतोष कुंवर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस साइबर ठगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119