हरिद्वार: नहर पटरी पर महिलाओं से अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉


सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर टहलने वाली महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कनखल क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले कई दिनों से महिलाओं को निशाना बना रहा था। बीते रविवार उसका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इससे करीब 25 दिन पहले भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि एक युवक सफेद रंग के स्कूटर से नहर पटरी पर पहुंचता और महिलाओं को देख आपत्तिजनक इशारे व अश्लील हरकतें करता था। रविवार शाम दो महिलाओं ने उसे दोबारा ऐसी हरकत करते देखा। इस बार उन्होंने उसका वीडियो बना लिया और आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने अपना नाम प्रभाकर मिश्रा निवासी मकतूलपुरी, रामनगर रुड़की बताया। इंस्पेक्टर देवेंद्र रावत के अनुसार, आरोपी रुड़की में अकाउंटेंट का काम करता है और अपने रिश्तेदार के यहां लेखा-जोखा भी संभालता है। वह अक्सर रुड़की से हरिद्वार आता-जाता था। सोमवार को उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119