अपराधियों का काल बनेगा ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ -नैनीताल पुलिस का सघन सत्यापन अभियान शुरू
नैनीताल। प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस ने ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन वेरिफिकेशन ड्राइव’ शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देश पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में यह विशेष अभियान 15 फरवरी 2026 से एक माह तक जनपद भर में चलाया जाएगा।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, श्रमिकों, छात्रों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
होटलों, होम स्टे और हॉस्टलों की गहन जांच
अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा फैक्ट्री, धर्मशाला, आश्रम, होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, हॉस्टल और पेइंग गेस्ट हाउस का रिकॉर्ड तैयार कर सत्यापन किया जा रहा है। निजी और सार्वजनिक संस्थानों, कोचिंग सेंटरों और अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत श्रमिकों और कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों और देशों से पढ़ाई या काम के लिए आए लोगों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित किया जा रहा है।
संदिग्धों पर रहेगी कड़ी निगरानी
पुलिस द्वारा सत्यापन के दौरान संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर रखे जाएंगे। साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई, एसओजी और एसटीएफ की मदद से उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। मकान मालिकों से अपने किरायेदारों का पूरा विवरण संबंधित थाने में उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
आम जनता से भी मांगा जा रहा सहयोग
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास किराये पर रहने वाले या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।
नैनीताल पुलिस के मीडिया सेल के अनुसार, ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ के तहत पूरे जनपद में लगातार सत्यापन और चेकिंग अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा