उत्तराखंड में 88 नए कोरोना केस, राजधानी दून में सर्वाधिक 48 केस-
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़ने लगे हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर से 88 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी शुक्रवार को प्रदेश भर में 88 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 32 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। तो वहीं, एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7418 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 302 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 48 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही बागेश्वर जिले में 1, हरिद्वार जिले में 9, चमोली जिले में 1, नैनीताल में 8, पौड़ी जिले में 3, चंपावत जिले में 2 और उधमसिंह नगर में 11 केस आये है। तो वही बीते दिन यानी गुरुवार को प्रदेश भर में 59 नए मामले सामने आए थे। हालांकि, प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा लगातार व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने में जुटाहुआ है। तो वही, उत्तराखंड शासन सख्त से सख्त कदम उठाए जाने की बात कह रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार