उत्तराखंड: नानकमत्ता के खकरा नदी में मगरमच्छ का खूनी हमला -चारा लेने गई महिला का हाथ जबड़े में दबोचा

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता। क्षेत्र के बिडोरा मझोला गांव में खकरा नदी किनारे चारा लेने गई एक महिला पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला का हाथ अपने शक्तिशाली जबड़ों में जकड़ लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ गई महिलाओं की बहादुरी से उसकी जान बच सकी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

जानकारी के अनुसार, ग्राम बिडोरा मझोला निवासी तुलसी गिरी गोस्वामी (45) पत्नी धनगिरी गोस्वामी रविवार सुबह करीब 11 बजे अन्य महिलाओं के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खकरा नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान नदी में छिपे मगरमच्छ ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उनका हाथ पकड़ लिया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया और साहस का परिचय देते हुए किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से उन्हें छुड़ाया। हमले में महिला का एक हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

घायल महिला को तत्काल उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए हल्द्वानी स्थित रेफर कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से खकरा नदी किनारे मगरमच्छों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण करने तथा लोगों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119