Uknews…गौला में आरटीओ का बड़ा शिकंजा : 50 से ज्यादा वाहनों के चालान -पांच ओवरलोड डंपर सीज

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। गौला नदी के विभिन्न गेटों से अवैध खनन और सरेंडर किए गए वाहनों के ओवरलोड संचालन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ताबड़तोड़ छापेमारी की। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में 50 से अधिक वाहनों के चालान किए गए, जबकि 5 ओवरलोड डंपरों को सीज कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) हल्द्वानी अरविंद पांडे की निगरानी में गठित तीन टीमों ने गौला खनन क्षेत्र के बेरीपड़ाव गेट, आंवला चौकी गेट, मोटाहल्दू गेट और लालकुआं गेट पर व्यापक जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हिजाब इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं -इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सांगवान, परिवहन कर अधिकारी अपराजिता पाण्डेय, परिवहन उपनिरीक्षक गिरीश कांडपाल सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन वाहनों के दस्तावेज आरटीओ कार्यालय में सरेंडर किए जा चुके हैं, उनका संचालन किसी भी स्थिति में नहीं किया जा सकता। वाहन संचालन के लिए वैध एवं कानून सम्मत दस्तावेज होना अनिवार्य है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119